इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ इंदौर के पश्चिम क्षेत्र के महावर नगर को एक आदर्श एवं आधुनिक बस्ती बनाने के लक्ष्य के साथ शहर के महापौर ने शुक्रवार को पूरे क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों, जल-निकासी व्यवस्था, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मॉडल कॉलोनी बनेगी महावर नगर
दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव महापौर के सामने रखे। महापौर ने संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि महावर नगर को मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने किया स्वागत
स्थानीय निवासियों ने महापौर के इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही महावर नगर एक आदर्श और स्वच्छ बस्ती के रूप में सामने आएगा।
सुंदर कॉलोनी के रुप में होगा विकास
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्कों का सौंदर्यीकरण और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महापौर ने वार्ड अधिकारियों को समयबद्ध योजना बनाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
मेयर के दौरे के दौरान कई गणमान्य रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पार्षद योगेश गेंदर जी, महापौर प्रतिनिधि भारत पारख, निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, घनश्याम शेर, नंदराम मेहर, दिलीप खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, प्रकाश महावर सुनील सहगल, सचिन मंदरोनिया, कर्नल मेहर सहित निगम अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति रही।


