P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSheopur News: श्योपुर के सोई कलां गांव असामाजिक तत्वों ने गांधी की...

Sheopur News: श्योपुर के सोई कलां गांव असामाजिक तत्वों ने गांधी की प्रतिमा को तोड़ा…!

ग्रामीणों में भड़का आक्रोश,पुलिस मौके पर पहुंची

श्योपुर/ धीरज बालोठिया/ खबर डिजिटल/ श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सोइंकला गांव में बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिए जाने की घटना सामने आई है। सोइंकला बस स्टैंड स्थित गांधी पार्क में लगी प्रतिमा सुबह टूटी हुई हालत में देखे जाने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़
ग्राम सरपंच हरिसिंह रावत ने इस घटना को जनमानस की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क में रोजाना शाम और रात के समय कुछ शराबी असामाजिक तत्व जमघट लगाते हैं और खुलेआम शराबखोरी करते हैं। सरपंच का कहना है कि इस संबंध में पहले भी पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ते गए और उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचा दिया।

गांधी जी सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक
ग्रामीणों ने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिंसा और शांति के प्रतीक हैं, उनकी प्रतिमा को तोड़ना न सिर्फ गांव बल्कि पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। सूचना मिलते ही एसडीओपी राजीव गुप्ता और देहात थाना प्रभारी शशि तोमर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

चार फीट ऊंची नई प्रतिमा कराएंगे स्थापित
इधर सरपंच हरिसिंह रावत ने ऐलान किया है कि गांधी पार्क में अब चार फीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करवाई जाएगी, ताकि गांव में फिर से गांधी जी के आदर्शों का संदेश मजबूती से दिया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से पार्क की सुरक्षा बढ़ाने और नियमित गश्त की भी मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट