P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीनए साल पर प्राकृतिक और देवी स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नए साल पर प्राकृतिक और देवी स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नववर्ष 2025 पर उमरियापान के देवी व प्राकृतिक स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उमरियापान:- नववर्ष 2025 के पहले दिन गुरुवार को उमरियापान क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक एवं देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नए साल के स्वागत और धार्मिक आस्था के चलते लोग सुबह से ही परिवार, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। उमरियापान के बड़ी माई मन्दिर, भरभरा आश्रम, रामकुड़ी आश्रम,करौंदी स्थित देश के केंद्र बिंदु,पाली कचनारी स्थित वीरासन देवी मंदिर, दशरमन के महादेवी मंदिर सहित अन्य देवी स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देश के केंद्र बिंदु और मंदिरों में पहुंचे लोगों ने भ्रमण के बाद परिसर में बने स्मारक और मंदिरों में फोटो और वीडियो बनाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राकृतिक स्थलों पर भी लोगों ने वनभोज का आयोजन कर नए साल का उत्सव मनाया।नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर देर रात तक और नववर्ष के दिन भी श्रद्धालु दर्शन एवं उत्सव में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस भी मुस्तैद रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट