P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुर की वेदिका पटेल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन… इंडिया टीम ट्रायल...

आलीराजपुर की वेदिका पटेल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन… इंडिया टीम ट्रायल में मिली जगह

विधायक सेना महेश पटेल दी शुभकामनाएं

आलीराजपुर/कुलदीप खराडीया/खबर डिजिटल/ जिले की होनहार निशानेबाज़ वेदिका पटेल ने 10 मीटर एवं 50 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम ट्रायल (जूनियर व यूथ वर्ग) के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन
वेदिका ने मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी, भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन इंडिया टीम ट्रायल के लिए हुआ है। यह सफलता उनके निरंतर अभ्यास और प्रतिभा का परिणाम है।

प्रशिक्षण से मिली मजबूती
वेदिका ने अपनी सफलता का श्रेय ऐश्वर्या शूटिंग अकादमी को देते हुए बताया कि वहां उन्हें शूटिंग की बारीकियां, सही तकनीक और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण मिला। कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

12 जनवरी से पुणे में होंगे ट्रायल
वेदिका का चयन इंडिया टीम ट्रायल्स के ग्रुप ‘बी’ (राइफल इवेंट) के लिए हुआ है। ये ट्रायल 12 जनवरी 2026 से पुणे में आयोजित होंगे, जहां वे देश के शीर्ष निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।

परिजनों व जनप्रतिनिधियों ने जताया गर्व
वेदिका के पिता महेश पटेल तथा जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने इस उपलब्धि को पूरे आलीराजपुर जिला और जोबट विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने वेदिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाइयां
वेदिका के चयन पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों का कहना है कि वेदिका की सफलता यह साबित करती है कि छोटे जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी सही मार्गदर्शन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट