P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीभरभरा आश्रम में हुआ संत समागम,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भरभरा आश्रम में हुआ संत समागम,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भरभरा आश्रम में संत समागम, नववर्ष पर उमरियापान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उमरियापान:- उमरियापान के समीप स्थित भरभरा आश्रम में नववर्ष के पावन अवसर पर संत बनवारीदास महाराज के सानिध्य में संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं श्रद्धालु शामिल हुए। संत समागम के दौरान आश्रम परिसर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। संत बनवारीदास महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान करते हुए धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं ने संत बनवारीदास महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बताया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट