P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआनंद की अनुभूति एवं सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों का करें आयोजन—...

आनंद की अनुभूति एवं सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों का करें आयोजन— जिला पंचायत सीईओ

खबर डिजिटल कटनी,— आनंद की अनुभूति कराते हुए जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों का चयन कर आनंद उत्सव 2026 का गरिमापूर्ण एवं भव्य आयोजन किया जाए। नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ एवं आनंदम की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।सुश्री कौर ने कहा कि क्लस्टर स्तर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों का चयन इस प्रकार किया जाए कि आनंद उत्सव में खुशियों की बरसात हो और प्रत्येक चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे। उन्होंने आयोजन स्थलों पर कार्यक्रम कैलेंडर, समयबद्ध शेड्यूल तथा नागरिकों के लिए बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाएं अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य जिले भर में आनंद उत्सव 2026 के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पंचायत सीईओ ने आनंद उत्सव को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रमों की जिला स्तर से अधिकारियों द्वारा सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।कार्यशाला में प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने आनंद उत्सव 2026 के अंतर्गत विभिन्न विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, जन अभियान परिषद के जिला प्रभारी तेज सिंह केसवाल, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, बालमुकुंद मिश्रा, जग्गी पटेल, अभिषेक भार्गव, बबीता सिंह सहित नगर परिषद एवं विभिन्न जनपद पंचायतों से आए अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट