मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/जिले में बदमाशों का आतंक जारी है। इन अज्ञात बदमाशों ने कल देर रात पोरसा से खाटू श्याम जाने वाली सवारी बस पर दबंगों ने हमला कर दिया, जबकि मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि बदमाशों पर तत्काल कार्रवाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, जिसके चलते बस में सवार यात्री परेशान होते रहे, जिनमें महिला यात्री भी शामिल थीं।
पोरसा से खाटू श्याम जा रही थी बस
दरअसल मुरैना के पोरसा से खाटूश्याम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस पर दबंगों ने गंगापुर हनुमान मंदिर के पास एन एच 44 पर सड़क पर बस को रोक कर ड्राइवर को उतारकर जमकर मारपीट कर डाली, बस में बैठी सवारी बदमाशों से निवेदन करती रही लेकिन वह नहीं माने, और ड्राइवर को गालियां देते हुए पीटते रहे,बदमाशों ने ड्राइवर को धमकी दी इस सड़क पर बस को नहीं चलने देंगे अगर आगे इस सड़क पर आया तो तुझे जान से मार देंगे।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हैरानी की बात तब है जब सवारियों से भरी बस को लेकर शिकायत करने थाने पहुंचे तो रात भर खड़े होने के बाद पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


