मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के अंबाह करन पेट्रोल पंप के पास स्थित एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी प्रकाश कटारिया निवासी बड़फरा मुरैना रोड अंबाह ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गाली-गलौज कर जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित के अनुसार शनिवार दोपहर डीके सखवार नामक युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से दुकान के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद बाइक पर पीछे बैठे आरोपी डीके ने कमर से अवैध कट्टा निकालकर दुकान की ओर फायर कर दिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।


