P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकड़ाके की ठंड में नगर निगम की अलाव व्यवस्था दिखावटी

कड़ाके की ठंड में नगर निगम की अलाव व्यवस्था दिखावटी

कड़ाके की ठंड में नगर निगम की अलाव व्यवस्था दिखावटी
कटनी – शीतलहर और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रखने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। कई इलाकों में अलाव की व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रही है।
आदर्श कॉलोनी से नई बस्ती क्षेत्र में दर्जनों निजी अस्पताल संचालित हैं, जहां उपचार के लिए भर्ती मरीजों के परिजन कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं। अलाव की समुचित व्यवस्था न होने के कारण परिजन लकड़ी, कागज और पन्नी बीनकर किसी तरह ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, जो नगर निगम की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा जिन स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है, वहां अधिकांश समय अलाव जलते हुए दिखाई नहीं देते। जरूरतमंदों ने मांग की है कि अस्पताल क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि ठंड के इस प्रकोप में मरीजों एवं परिजनों को राहत मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट