Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशअप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, श‍िक्षा मंत्री ने की घोषणा

अप्रैल में विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, श‍िक्षा मंत्री ने की घोषणा

कटनी शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कुठला में 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात के उपलक्ष्य में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल हुए स्‍कूल श‍िक्षा एवं कटनी ज‍िले के प्रभारी मंत्री सिंह

भोपाल.कटनी/ खबर डिजिटल/ मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष की भांत‍ि इस वर्ष भी अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को साइकिल, पाठ्यपुस्तकें एवं छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के पढ़ाई पर ध्‍यान दे सकें। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कही।

शन‍िवार को कटनी शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कुठला में 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन हाई स्कूल भवन की सौगात के उपलक्ष्य में धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्रदेश के स्‍कूल श‍िक्षा एवं पर‍िवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने आमजन को संबोध‍ित क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि स्कूल भवन के निर्माण के बाद विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों के समान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हर परिवार को समय पर शुद्ध पेयजल और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य है कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं समय पर मिलें।

“​सड़क सुरक्षा से ही जीवन सुरक्षित:” शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने किया वीडियो जारी – Khabar Digital

आमजन से क‍िया संवाद

प्रभारी मंत्री सिंह ने नागरिकों से संवाद करते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति एवं बिजली की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजना के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि बिजली या अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।

12 माह में तैयार होगा नवीन स्कूल भवन

प्रभारी मंत्री सिंह ने नए भवन की सौगात म‍िलने पर बच्‍चों को बधाई दी। उन्‍होंने कहा क‍ि 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह नवीन हाई स्कूल भवन आगामी 12 महीनों में बनकर तैयार होगा। विद्यालय में डिजिटल बोर्ड, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय सहित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 तारीख को कटनी भ्रमण संभावित है, इस दौरान वे स्वयं स्कूल भवन का भूमिपूजन करेंगे।

डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त – Khabar Digital

जनप्रतिनिधियों से सजग रहने का किया आग्रह

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने विधायक एवं पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों के प्रति सजग रहने का आग्रह क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि यदि कहीं भी कोई समस्या दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।

जी प्लस वन मॉडल पर बनेगा स्कूल भवन

धन्‍यवाद कार्यक्रम के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा क‍ि कुठला में बनने वाला नवीन हाई स्कूल भवन जी प्लस वन मॉडल पर बनेगा। भवन में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, प्राचार्य कक्ष, लॉबी कॉरिडोर, बालक-बालिका एवं दिव्यांगजन के लिए प्रसाधन, सीढ़ी एवं रैम्प का निर्माण लोक निर्माण विभाग की निगरानी में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उज्जैन: जगतगुरु श्रीरामानंदाचार्य जी का 726वां जन्मदिवस… मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़े – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट