P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त...

डिंडौरी: अवैध खनिज माफिया पर प्रशासन का कड़ा वार… समनापुर में संयुक्त कार्रवाई से दो ट्रैक्टर जब्त

जिला प्रशासन का कड़ा रुख

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडौरी जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के स्पष्ट निर्देशों के तहत खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित जांच और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को समनापुर क्षेत्र में की गई सघन जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टरों को जप्त किया गया।

प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई
संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP52ZB4287 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नियमानुसार वाहन को तत्काल जप्त कर थाना समनापुर परिसर में सुरक्षित रखा गया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में ट्रैक्टर क्रमांक MP52AA2871 को मुर्रम का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जब्त कर थाना कोतवाली में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन दोनों मामलों में खनिज अधिनियम एवं अन्य संबंधित नियमों के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन और परिवहन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम नागरिकों में प्रशासन की सख्ती को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

जिला प्रशासन ने किया स्पष्ट
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण, राजस्व हानि की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अवैध खनिज परिवहन पर आगे भी इसी तरह कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट