P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: ठेले वालों के विवाद पर बाजार बंद, व्यापारियों का धरना प्रदर्शन,...

मुरैना: ठेले वालों के विवाद पर बाजार बंद, व्यापारियों का धरना प्रदर्शन, प्रशासन समझाइश में जुटा

दुकानदार और ठेले वाले की झड़प के बाद सदर बाजार में तनाव

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ शहर में एक बार फिर बाजार बंद की स्थिति बन गई है। सदर बाजार में ठेले वालों और व्यापारियों के बीच हुए विवाद के बाद व्यापारी वर्ग लामबंद हो गया। सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सदर बाजार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि ठेले वाले आए दिन झगड़ा करते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था बिगड़ती है और ग्राहकों को परेशानी होती है। बीते दिन एक दुकानदार और ठेले वाले के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

प्रशासन मौके पर, समझाइश जारी

धरना प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा। शहर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदोरिया और नगर निगम कमिश्नर सत्येंद्र ठाकरे व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

शर्त पर अड़े व्यापारी

व्यापारियों की साफ शर्त है कि पहले ठेले वालों को बाजार क्षेत्र से हटाया जाए, तभी धरना समाप्त किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन स्थिति संभालने और समाधान निकालने में जुटा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट