इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज भागीरथपुरा क्षेत्र में जलप्रदाय की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं नल से पानी लेकर ग्लास में पीकर नर्मदा जल की गुणवत्ता की जांच की। नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पिछले तीन दिनों से लगातार जल के सैंपल लिए गए। सभी आवश्यक परीक्षणों के अनुसार पानी की गुणवत्ता सुरक्षित पाई गई।
जलप्रदाय की स्थिति
भागीरथपुरा क्षेत्र के लगभग 30 प्रतिशत हिस्से में, जहां लगभग 15 हजार लोग निवासरत हैं, नर्मदा जलप्रदाय पुनः प्रारम्भ कर दिया गया है। महापौर ने नागरिकों से अपील की कि जलप्रदाय प्रारम्भ होने के बाद भी पानी को उबालकर उपयोग में लें और नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करें। किसी भी समस्या या असुविधा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। भागीरथपुरा क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सतत प्रयासरत है।


