P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकिन्नरों के घर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों की लूट, जांच...

किन्नरों के घर पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

सोना-चांदी और नकदी सहित लाखों की लूट,

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/ खबर डिजिटल/ जिले के थाना अंबाह क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। दोहरी रोड नया बाईपास स्थित राबिया किन्नर के मकान में देर रात करीब 2:30 बजे 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदमाश पीछे की ओर से नसेनी लगाकर छत पर चढ़े और फिर जीने के सहारे नीचे उतरकर गैस कटर से दरवाजे की कुंडी काटी। घर में उस समय राबिया किन्नर समेत चार किन्नर मौजूद थे, जिनमें से तीन अलग कमरे में थे। आरोपियों में से तीन के पास कट्टे थे, जबकि अन्य लोहे की रॉड से लैस थे।

लाखों की संपत्ति लूटकर फरार

हमलावरों ने राबिया किन्नर पर कट्टा तानकर मुख्य कमरे का दरवाजा खुलवाया और लगभग 15 तोला सोना, 2 किलो चांदी, करीब 3 लाख रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए चार मोबाइल फोन बाईपास के पास जमीन में दबा दिए और मौके से फरार हो गए।

CCTV का DVR भी साथ ले गए बदमाश

सबूत मिटाने के इरादे से बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पीड़ितों के अनुसार, हमलावरों की संख्या 10 से 12 के बीच थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट