भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के अशोक नगर स्थित आनंदपुर धाम ट्रस्ट को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार ने इसे MP का अगला डेरा सच्चा सौदा करार देते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अहिरवार का आरोप है कि पिछले पांच वर्षो से ट्रस्ट को तीन IAS अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि महात्मा सोनू के साथ मिलकर ट्रस्ट ने दलितों की जमीन पर कब्जा किया और प्रशासन आंखें मूंदे रहा।
शोषण और अपराधियों को शरण का दावा
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि ट्रस्ट परिसर में बच्चियों के शोषण जैसे गंभीर अपराध हो रहे हैं और अपराधियों को पनाह दी जा रही है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
CBI जांच की मांग
कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की मांग की है और मुख्यमंत्री से इस पर तत्काल जवाब देने को कहा है।


