P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल की रेसिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं, लोगों...

भोपाल की रेसिडेंशियल बिल्डिंग में लगी आग, दूर-दूर तक दिखा धुआं, लोगों में हड़कंप

भोपाल में भारत माता चौराहा के पास बिल्डिंग में लगी आग

भोपाल/ खबर डिजिटल/ राजधानी के भारत माता चौराहा के पास स्थित एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे अचानक आग लग गई। बिल्डिंग में तीन फ्लोर फ्लैट्स के लिए और चौथा फ्लोर स्टोर रूम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इस स्टोर रूम में घरेलू सामान जैसे कूलर, फर्नीचर और लकड़ी का सामान रखा था। लकड़ी के सामान की वजह से आग की लपटें तेजी से ऊपर उठीं।

दमकल कर्मियों ने किया समय पर काबू

आग की जानकारी मिलते ही माता मंदिर, पुल बोगदा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर अभिषेक मेवावत, मंजर अली और अजय यादव सहित टीम ने ऊपर तक पाइप लेकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में रखा सामान ही आग का मुख्य कारण माना जा रहा है। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका पता अभी तक नहीं चल सका। फायर ब्रिगेड ने लगभग 20 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

धुआं दूर-दूर तक दिखा

बिल्डिंग की आग का धुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। इसके चलते चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मौके पर सुरक्षा और राहत कार्य

फायर टीम ने आग बुझाने के साथ ही आसपास के फ्लैट्स में सुरक्षा सुनिश्चित की। लोगों को समय रहते बाहर निकालकर सुरक्षित किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट