P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीमामूली विवाद में महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत...

मामूली विवाद में महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर


मामूली विवाद में महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर
कटनी – जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां छगरा गांव से एक रूह कपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने 50 वर्षीय महिला के चेहरे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाद की जड़ और घटनाक्रम
घटना मंगलवार देर रात करीब 1 बजे की है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता संतरा बाई (50 वर्ष) अपने घर पर थीं, तभी पड़ोस का रहने वाला भोला कोल वहां पहुंचा। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, घटना के पीछे दो मुख्य कारण बताए जा रहे हैं:
पुराना विवाद: आरोपी और महिला के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था।
तात्कालिक झगड़ा: आरोपी मोनू, राज रैकवार और पीड़िता का दामाद देवीदीन एक ही कंपनी में काम करते थे, जहां उनके बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष पीड़िता के दामाद से झगड़ा करने पहुंचे थे।
जब संतरा बाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी भोला कोल ने अपने मुंह में पेट्रोल भरा और महिला के चेहरे पर छिड़क दिया। इसके तुरंत बाद उसने माचिस जलाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

बहू ने बचाई जान, आरोपी फरार
महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर सो रही उनकी बहू बाहर आई। बहू को आता देख मुख्य आरोपी भोला कोल मौके से भाग निकला। परिजनों ने तत्काल आग बुझाई और झुलसी हुई महिला को कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता की बहू का आरोप है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और तीनों आरोपियों ने मिलकर उनकी सास की हत्या के इरादे से यह साजिश रची थी।

पुलिस की कार्रवाई
बड़वारा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। थाना प्रभारी के.के. पटेल द्वारा मीडिया को बताया गया कि
मुख्य आरोपी भोला कोल (30 वर्ष) है, जो फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
वही पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों, मोनू रैकवार (25 वर्ष) और राज रैकवार (28 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट