उमरिया/ केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सेहरा-जरहा में एक परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। बताया गया कि सभी सदस्य कोदो का चावल खाने के बाद अस्वस्थ हुए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित सदस्यों को प्राथमिक उपचार के लिए नौरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना इलाके में चिंता का विषय बनी हुई है।
यहां यह भी याद दिलाना जरूरी है कि सिर्फ एक दिन पहले ही जरहा स्कूल की 20-25 छात्राएं अचानक बीमार हो गई थीं। इससे स्पष्ट है कि इलाके में किसी प्रकार का खाद्य या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


