भोपाल/ परवेज खान/ खबर डिजिटल/ राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन गुरूवार को बीटिंग द रिट्रीट के भव्य और गरिमामय आयोजन के साथ किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की।
राज्यपाल के आगमन पर गूंजा संगीत
समारोह की शुरुआत राज्यपाल के आगमन के साथ हुई, जहां पुलिस ब्रास बैंड की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इसके बाद पुलिस बैंड, आर्मी बैंड और पाइप बैंड ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और सांस्कृतिक धुनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
संगीत से जीवंत हुआ लाल परेड मैदान
बैंड प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में उत्साह और गर्व का भाव साफ नजर आया। संगीत की लय पर पूरा मैदान राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम ने सैन्य अनुशासन, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
भव्य आतिशबाजी के साथ समापन
समारोह का समापन ध्वज अवरोहण, पिस्टल व एलएमजी फायरिंग, रंगीन लाइटिंग और भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया, जिसने आसमान को रोशनी से भर दिया।
भव्य आतिशबाजी के साथ समापन
समारोह का समापन ध्वज अवरोहण, पिस्टल व एलएमजी फायरिंग, रंगीन लाइटिंग और भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया, जिसने आसमान को रोशनी से भर दिया।
भोपाल की विशिष्ट परंपरा
गौरतलब है कि दिल्ली के अलावा देश में केवल भोपाल में यह परंपरागत बीटिंग द रिट्रीट समारोह आयोजित किया जाता है, जो देशभक्ति और सैन्य परंपरा का प्रतीक माना जाता है।


