सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ बंडोल कस्बा में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज जंघेला ने किया। पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में आम नागरिक इसमें शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना और आपात स्थिति में घायल व्यक्तियों की मदद करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाने और अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
स्थानीय अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया और नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। इस कार्यक्रम से आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई गई।


