भोपाल: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के 7 फरवरी को जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सीहोर और भोपाल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 10.25 बजे भोपाल से हेलीपेड वी.आई.टी यूनिवर्सिटी कोठरी कलां, जिला सीहोर रवाना होंगे। सुबह 10.50 बजे हेलीपेड वी.आई.टी यूनिवर्सिटी कोठरी कलां से अमलाहा (वि.स. आष्टा), जिला सीहोर रवाना होंगे।
यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अमलाहा में स्थानीय कार्यक्रम ICARDA, सीहोर मप्र के नए प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन समारोह शामिल होंगे।
दोपहर 12.30 बजे अमलाहा से हेलीपेड वी.आई.टी यूनिवर्सिटी कोठरी कलां आएंगे। दोपहर 1.05 बजे हेलीपेड वी.आई.टी यूनिवर्सिटी कोठरी कलां से भोपाल आगमन होगा।


