राजगढ़/ खबर डिजिटल/ Ladli Behna को लेकर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री Karan Singh Verma अब बैकफुट पर आ गये। मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि यहां कितनी लाड़ली बहना आयी है..जो बहने नहीं आयी उनका नाम योजना से काटो… इस बयान से हुई किरकिरी के बाद मंत्री ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि ऐसा मैने कहा नहीं है अगर कह दिया हो तो उसके लिए खेद प्रकट करता हूं।
अब लाडली बहना योजना को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर प्रदेश के राजस्व मंत्री Karan Singh Verma ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि उनकी भावना को गलत तरीके से समझा गया, और उनका आशय लाडली बहनों का अपमान करना कदापि नहीं था।
मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती: 7500 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का शेड्यूल जारी – Khabar Digital
मंत्री Karan Singh Verma ने स्पष्ट किया कि वे स्वयं सभी लाडली बहना समूहों को आमंत्रित करेंगे. और उन्हें शासन की योजनाओं की पूरी जानकारी देंगे। करण सिंह वर्मा ने दो टूक कहा कि लाडली बहनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता निरंतर जारी रहेगी, और इसमें किसी प्रकार की कटौती का सवाल ही नहीं उठता। मंत्री ने यह भी कहा कि डॉ. मोहन यादव की सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है, और महिला सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है।
अपने बयान पर खेद जताते हुए मंत्री Karan Singh Verma ने कहा “मुझसे त्रुटि हो गई है, इसके लिए मैं आप सभी के सामने माफी मांगता हूं।” साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश में मोदी सरकार और प्रदेश में मोहन सरकार है, ऐसे में कौन माई का लाल है जो लाडली बहनों का पैसा रोक सके। लाडली बहनों को राशि मिलती रही है और आगे भी मिलती रहेगी।


