P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: फसलें सूखने के डर से आक्रोशित हुए किसान, बिजली दफ्तर का...

सिवनी: फसलें सूखने के डर से आक्रोशित हुए किसान, बिजली दफ्तर का घेराव कर जताई नाराजगी

फसलों के नुकसान से आक्रोशित किसान

​सिवनी/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ जिले के बनडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांकी और समीपस्थ गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति की बदहाली को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से आक्रोशित किसानों ने बनडोल विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब किसानों ने बंखारी रोड पर चक्काजाम करने का प्रयास किया।

​फसलों के नुकसान से आक्रोशित किसान

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जनपद सदस्य लोकेश कुमार बांकी और दर्जनों किसानों का कहना है कि वर्तमान में फसलों को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन विभाग द्वारा समय पर और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली की आंख-मिचौली बंद नहीं हुई, तो उनकी मेहनत की फसलें खेतों में ही सूख जाएंगी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

​प्रशासन की समझाइश और समाधान

​हंगामे की सूचना मिलते ही बनडोल थाना प्रभारी और सिवनी एसडीओपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सड़क पर उतरे किसानों को समझाते हुए कहा कि चक्काजाम समस्या का हल नहीं है। प्रशासन और बिजली विभाग की मौजूदगी में किसानों की शिकायतों को बिंदुवार सुना गया।
​विद्युत वितरण विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JE) आशीष कुरचे ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि तकनीकी खामियों को दूर कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विभाग निरंतर प्रयास करेगा। अधिकारियों के ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया और मामला शांत हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट