Today MP CM Schedule: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जारी कार्यक्रम के अनुसार CM मोहन यादव का दिनभर का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। शाम सीएम मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना होंगे।यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधानसभा में रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंटेलीजेंस की बैठक के बाद सुबह 10.35 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा आएंगे। यहां 11 बजे सदन में बजट सत्र पर हो रही चर्चा में शामिल होंगे। दोपहर 12.20 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जाएंगे। यहां पर बजट के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.35 बजे भोपाल के सेम ग्लोबल कॉलेज के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रात 9 बजे रवाना होंगे। रात्रि विश्राम दिल्ली में करेंगे।


