Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोना-चांदी की कीमत में एक बार फिर रौनक लौट आई है, सोना 1 लाख 55 हजार रुपये के पार नजर आ रहा है, तो वहीं चांदी की कीमत 1 हजार 100 हजार रुपये बढ़कर 2 लाख 45 हजार 370 रुपये पर ट्रैंड कर रही है, इससे निवेशकों के बीच कश्मकश की स्थिति बन गई है, क्योंकि खरीदी के लिए सही वक्त के जानकारी के लिए उन्हें एक्सपर्ट्स की सलाह की इंतजार करना पड़ रहा है।
Gold-Silver Rate Today Live Updates: सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर रौनक लौट आई है और सोने-चांदी की कीमतों में चमक देखी जा रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज शुरुआती कारोबार में ही सोना-चांदी हरे निशान पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना 203.00 रुपये यानी 0.13% की बढ़त के साथ 1 लाख 55 हजार 964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी आज अच्छी तेजी दिखाई दी। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी 1 लाख 129 रुपये यानी 0.46% उछलकर 2 लाख 45 हजार 397 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया है।
सबसे ज्यादा चेन्नई में महंगा हुआ सोना
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की चमक बरकरार है, यहां आज 24 कैरेट सोना 1 लाख 55 हजार 760 प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमतों में यहां बढ़त देखी जा रही है, और यह 2 लाख 43 हजार 180 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। दक्षिण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 56 हजार 220 प्रति 10 ग्राम है।दक्षिण भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी हुई है. चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 56 हजार 220 प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी भी महंगी हुई है और 2 लाख 43 हजार 890 प्रति किलो के भाव से बिक रही है।


