P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतऊंचाई के बाद फिर गिरे सोने-चांदी दाम, भावों में आई जबरदस्त गिरावट,...

ऊंचाई के बाद फिर गिरे सोने-चांदी दाम, भावों में आई जबरदस्त गिरावट, जानें लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट

Gold-Silver Price: बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

खबर डिजिटल : सर्राफा बाजार में चांदी व सोने में गिरावट रही। चांदी के भाव 3000 रुपए की गिरावट के साथ प्रति किलो 260000 रहे। जेवराती सोने के भाव 800 रुपए की गिरावट के साथ 158200 प्रति 10 ग्राम पर आ गए।
खरीदारों के लिए सही मौका ?

सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में कीमतें स्थिर रहती हैं तो शादी-विवाह और निवेश के लिहाज से बाजार में मांग बढ़ सकती है। कई ग्राहक अभी और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने मौजूदा भाव को खरीदारी के लिए बेहतर मौका बताया है।
Sarafa Market Update: कोटा के सर्राफा

बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान आम लोगों और ज्वैलरी खरीदारों के लिए यह गिरावट राहत लेकर आई है। चांदी और सोने दोनों के भाव नीचे आने से बाजार में खरीदारी की उम्मीद भी बढ़ गई है।
चांदी के दाम में 3000 रुपए की गिरावट

सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी 3000 रुपए सस्ती होकर 2 लाख 60 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। बीते कुछ दिनों से चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे, जिससे निवेशक और आम ग्राहक दूरी बनाए हुए थे। अब कीमतों में नरमी आने से बाजार में फिर से हलचल बढ़ने की संभावना है।
सोने की कीमतों में भी नरमी

सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। जेवराती सोना 800 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 58 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं शुद्ध सोने का भाव 1 लाख 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान और मुनाफावसूली के चलते यह गिरावट देखने को मिली है।

कोटा में गोल्ड कैरेट के ताजा भाव

कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार गुरुवार को सोने के अलग-अलग कैरेट के भाव इस प्रकार रहे

24 कैरेट (99.5%) सोना: 1,59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 1,47,407 रुपए

ऐप में पढ़ें

20 कैरेट सोना: 1,38,435 रुपए

18 कैरेट सोना: 1,27,360 रुपए

14 कैरेट सोना: 1,12,113 रुपए

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट