खबर डिजिटल कटनी/ जिले में इन दिनों Rajshree Pan Masala को लेकर बाजार में बड़ी कालाबाज़ारी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं और व्यापारिक सूत्रों के अनुसार, कंपनी का 40 रुपये प्रिंट एमआरपी वाला पैकेट खुलेआम अधिक दामों पर बेचा जा रहा है।बताया जा रहा है कि इस पूरे खेल में एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जिसमें स्थानीय स्तर पर “आहूजा” नामक कारोबारी की भूमिका अहम बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,
लेकिन बाजार में यह चर्चा जोरों पर है कि सप्लाई और वितरण व्यवस्था को नियंत्रित कर कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है। नई पैकिंग, कम वजन – ग्राहक हो रहे भ्रमितगुटखा और पान मसाला व्यापार में कालाबाज़ारी का एक नया तरीका भी सामने आया है।पुरानी पैकिंग – 26 ग्राम वजननई पैकिंग – 19 ग्राम वजननई पैकिंग बाजार में आ चुकी है, लेकिन कई दुकानों पर ग्राहकों को बिना जानकारी दिए पुराने दामों पर कम वजन का माल बेचा जा रहा है। इससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि पैकेट पर एमआरपी छपा होने के बावजूद उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है। वहीं वजन में कमी की जानकारी भी स्पष्ट रूप से नहीं दी जा रही।उपभोक्ताओं से अपीलपान मसाला या गुटखा खरीदते समय एमआरपी अवश्य देखेंपैकेट पर अंकित वजन (ग्राम) जांच लेंअधिक दाम वसूले जाने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल – कटनी में खुलेआम हो रही इस कालाबाज़ारी पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई सामने नहीं आई है। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण जारी रहेगा।जनता की मांग है कि खाद्य एवं औषधि विभाग और जिला प्रशासन तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।


