P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में 'शतक' मूवी टैक्स फ्री… RSS की 100 साल की यात्रा...

मध्यप्रदेश में ‘शतक’ मूवी टैक्स फ्री… RSS की 100 साल की यात्रा पर आधारित है ‘फिल्म’

दर्शकों में दिखाई दिया उत्साह

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ इतिहास पर आधारित, बायोपिक और समाज में बदलाव को दिखाने वाली मूवी देखने वालों के लिए एक खुशखबरी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने’शतक’ फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। सरकार के कदम से थियेटर मालिकों को राहत मिली है। ‘शतक’ फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें सामाजिक बदलाव को दर्शाया गया है कि किस तरह से भारतीय समाज में 1925 से शुरु हुआ एक संगठन एक वटवृक्ष की भांति जनता के सामने है। इस फिल्म में संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव का संदेश छिपा हुआ है, जोकि बताता है कि किस तरह से समाज में समय की सूई का कांटा आगे बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हिंदी फिल्म ‘शतक’ को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से जीवित रखा है। फिल्म ‘शतक’ संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।’ जिसके बाद आम जनता ने सीएम के निर्णय की जमकर तारीफ की।

WhatsApp Image 2026 03 03 At 15.10.35

RSS की 100 साल की कहानी
‘शतक’ फिल्म का निर्माण वीर कपूर ने किया है। इसके निर्देशक आशीष मल्ल हैं। फिल्म को देशभर में 20 फरवरी को रिलीज किया गया था।इसमें सचिन पिलगांवकर, गोविंद पांडे, और अन्य कलाकार हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन आशीष मॉल ने किया है। अजय देवगन ने फिल्म के ट्रेलर के लिए अपनी आवाज दी है। संगीत मोंटी शर्मा ने दिया है। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और विचारधारा पर आधारित है। RSS की स्थापना वर्ष 1925 में होने के बाद उसे कैसे इसके संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और एमएस गोलवलकर इतना बड़ा संगठन बनाया, इसका सटीक चित्रण किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट