सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शहर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय सूत्रों और उपभोक्ताओं का आरोप है कि कुछ गैस एजेंसी डीलरों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि वर्तमान में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कीमत लगभग 966 रुपये है, लेकिन शहर के कुछ स्थानों पर इन्हें 1050 रुपये तक में ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की जरूरत का फायदा उठाकर कुछ लोग मनमाने दाम वसूल रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कटनी शहर में यह खेल खुलेआम चल रहा है और कई जगहों पर बिना किसी कार्रवाई के घरेलू गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही गैस उपलब्ध हो सके।
कटनी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप, प्रशासन से जांच की मांग
सम्बंधित ख़बरें


