P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBhopal Mausam: राजधानी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान 35 के पार…...

Bhopal Mausam: राजधानी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान 35 के पार… जानिए मौसम का हाल

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को दिन का तापमान में 35 डिगी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान अधिकतम तापमान लगभग 35°c बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के महीने में धीरे -धीरे गर्मी बढ़ने लगेगी और आने वाले दिनों में तापमान 36°c तक पहुंच सकता है।

वहीं पूरे देश में इस साल मार्च से मई के बीच सामान्य से अधिक गर्मी और हिटवेव जैसी स्थितियां बनने की संभावना जताई गई है। तेज गर्मी के कारण आम लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है। कई लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। वहीं, स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी गर्मी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल भोपाल में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है और लोगों को आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है और लोगों को समय-समय पर जरूरी सलाह दी जा रही है।

वहीं तेज धूप से होने वाली समस्याएं

शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)

सिर दर्द और चक्कर आना

अधिक थकान और कमजोर

त्वचा जलना या सनबर्न

हीट स्ट्रोक का खतरा

धूप से कैसे बचें।

दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएं।

हल्के और सूती कपड़े पहनें।

धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन या चेहरे को ढककर रखें।

बाहर निकलते समय टोपी, छाता या गमछा का उपयोग करें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट