P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में बढ़ती चाकूबाजी से दहशत, बेखौफ अपराधियों से सहमे लोग

कटनी में बढ़ती चाकूबाजी से दहशत, बेखौफ अपराधियों से सहमे लोग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— सूत्रों के मुताबिक जिले में इन दिनों चाकूबाजी और लूट की घटनाओं में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार सामने आ रही आपराधिक वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि लोगों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में नाबालिग और युवा खुलेआम हाथों में चाकू लेकर घूमते देखे जा सकते हैं। मामूली विवाद भी अब हिंसक रूप ले लेता है और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ जाती हैं। इन घटनाओं से आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।बीते कुछ दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में चाकूबाजी और लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। नागरिकों का आरोप है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ रहा है और वे खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और चाकू जैसे धारदार हथियार लेकर घूमने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में कानून का खौफ दोबारा कायम हो

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट