Viral Video:सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक ऑटो-रिक्शा से भारत दर्शन पर निकलने के लिए तैयार है. उनका सफर चर्चा का विषय बन गया है. इस वीडियो को खुद उस विदेशी यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जिसके बाद यह इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और लोगों के बीच बहस का मुद्दा बन गया.हर कोई शॉक्ड है कि क्या ऑटो से पूरा भारत देखा जा सकता है.वीडियो में देखा जा सकता है कि विदेशी पर्यटक दिल्ली में ऑटो-रिक्शा से यात्रा कर रहा है. इस कपल का नाम जेनी और एडम है.उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लिखा है कि वे इंडिया ट्रैवल एक्सपर्ट हैं और भारत को असली रूप में लोगों तक दिखाना चाहते हैं.
जेनी और एडम बताते हैं कि भारत की यह यात्रा उनके लिए सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने उनकी सोच और जीवन के नजरिए को भी काफी हद तक प्रभावित किया है..उनका कहना है कि जब भी वे भारत आते हैं, यहां का अनुभव उन्हें कुछ नया सिखाकर जाता है. यही कारण है कि इस बार उन्होंने तय किया कि वे भारत को केवल एक पर्यटक की नजर से नहीं देखेंगे, बल्कि यहां के आम लोगों की तरह रहकर और सफर करके इसे करीब से समझेंगे. इसी सोच के साथ उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा खरीदा और उसी के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा शुरू कर दी, ताकि भारत की असली जिंदगी और संस्कृति को महसूस किया जा सके. वह जिस ऑटो से घूमने वाले हैं, उसका नाम राजा है. वीडियो में भारत की संस्कृति और छोटे बच्चे देखने को मिल रहे हैं. फैंस वीडियो देखकर काफी खुश हैं. एक यूजर ने लिखा,क्या बातहै. हम भारत में रहकर यह नहीं सोच पाए हैं…. फुल सपोर्ट रहेगा. मेरी तरफ से. एक दूसरे यूजर ने लिखा, मजा आ गया ये देखकर आपके यूट्यूब वीडियो का इंतजार रहेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा,वाह क्या बात है.. भारत के साथ विदेश के लोग भी बदल रहे हैं
2024 में शुरू हुई दिलचस्प यात्रा
इस विदेशी कपल ने भारत की अपनी अनोखी यात्रा की शुरुआत साल 2024 की शुरुआत में की थी. तब से अब तक वे देश के करीब 17 राज्यों में घूम चुके हैं और लगभग 13,800 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर चुके हैं। उनके पास एक नीले रंग का ऑटो-रिक्शा है, जिसे उन्होंने बड़े प्यार से “राजा” नाम दिया है.इसी ऑटो को चलाते हुए वे भारत के अलग-अलग शहरों, कस्बों और गांवों तक पहुंच रहे हैं और यहां की संस्कृति, लोगों और जीवनशैली को करीब से जानने की कोशिश कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि भारत को जमीनी स्तर पर समझना है.
कपल का सपना है कि वे इसी ऑटो-रिक्शा के जरिए पूरे भारत का लंबा सफर पूरा करें और हजारों किलोमीटर की यात्रा कर देश के अधिक से अधिक हिस्सों को करीब से देख सकें.


