सब हेडलाइन:–AI विषय में 100 में 100 अंक, परिवार और जिले का बढ़ाया मान
कटनी जिले के कैमोर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। प्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर नवाब ख़ान की पुत्री कुमारी शनिजा अफ़रोज़ ख़ान ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक अर्जित किए हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश की मेरिट सूची में भी स्थान प्राप्त कर कैमोर सहित पूरे कटनी जिले का नाम रोशन किया है।शनिजा ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल कुल प्रतिशत में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का विशेष परिचय दिया है। वर्तमान में वह भोपाल स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं।परिवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी प्रेरणादायक है। शनिजा की बड़ी बहन एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, जबकि उनके छोटे भाई नायाब 9वीं कक्षा में अध्ययन कर रहे हैं। इंजीनियर नवाब ख़ान वर्तमान में भोपाल में निवासरत हैं और समाजसेवा व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।शनिजा की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, इंजीनियर नवाब ख़ान ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी बेटी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी
मो. 9131308097


