P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में गैस सिलेंडर की किल्लत… एजेंसी के बाहर रोती-बिलखती रही महिला

मुरैना में गैस सिलेंडर की किल्लत… एजेंसी के बाहर रोती-बिलखती रही महिला

एजेंसी ने बंद किए थे गेट

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। घरेलू गैस न मिलने से परेशान लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसी बीच मुरैना के जौरा क्षेत्र में एक महिला गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर रोती-बिलखती नजर आई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

चौबे इंडियन गैस एजेंसी का मामला
मामला जौरा स्थित चौबे इंडियन गैस एजेंसी का बताया जा रहा है, जहां गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक महिला को कई बार चक्कर लगाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला। घर में गैस खत्म होने के कारण परेशान महिला एजेंसी के बाहर ही फूट-फूट कर रोने लगी। बताया जा रहा है कि उस समय एजेंसी के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने गेट बंद कर लिया, जिससे महिला और अधिक परेशान हो गई।

दोनों प्रकार के सिलेंडर प्रभावित
जानकारी के अनुसार जिले में इन दिनों एलपीजी गैस संकट के कारण घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित है। सिलेंडर नहीं मिलने से बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों के बाहर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

गैस की कमी से बढ़ी परेशानी
प्रशासन की ओर से गैस आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बावजूद जिले में गैस की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालात गंभीर होने की संभावना
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल गैस सिलेंडर की कमी को लेकर जिले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट