P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसेमरिया में ‘गैंगस्टर स्टाइल’ फोटो वायरल… हथियारों के साथ युवक की रंगबाजी...

सेमरिया में ‘गैंगस्टर स्टाइल’ फोटो वायरल… हथियारों के साथ युवक की रंगबाजी से हड़कंप

आम जनता में फैला खौफ

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र में एक युवक की हथियारों के साथ गैंगस्टर स्टाइल तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फोन हड़कंप मच गया है। वीडियो में युवक चाकू और पिस्टल जैसे हथियारों के साथ नजर आ रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जिसमें कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

युवकों की तस्वीरें वायरल
मामला सेमरिया थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्ट्राग्राम पर अलग-अलग आईडी से युवक की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर नशे की सामग्री का इस्तेमाल करते हुए चाकू और पिस्टल जैसे घातक हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की पहचान अंकित साकेत के रूप में हुई है, जो शाहपुर क्षेत्र के हिनौता गांव का निवासी बताया जा रहा है।

इलाके में भय का माहौल
ग्रामीणों का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ क्षेत्र में रंगबाजी करता है और लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करता है, जिससे इलाके में भय का माहौल है। फिलहाल वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवक की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट