Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरIndore Bhagirathpura : इंदौर भागीरथपुरा कांड, अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना होंगे...

Indore Bhagirathpura : इंदौर भागीरथपुरा कांड, अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना होंगे कांग्रेसी

Indore Bhagirathpura : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ने बड़ा आयोजन किया है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता 25 से अधिक मृतकों के अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीड़ित परिवारों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अस्थि कलश का किया पूजन

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भागीरथपुरा में मृतकों के अस्थि कलश रखकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार के लिए रवाना होगा जत्था

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता करीब 20 पीड़ित परिवारों के साथ अस्थि कलश लेकर हरिद्वार जाएंगे। बताया जा रहा है कि कुल 55 लोगों का जत्था इंदौर से प्रयागराज ट्रेन से हरिद्वार के लिए रवाना होगा, जहां मृतकों की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा।

श्रद्धांजलि देने जाएंगे पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी श्रद्धांजलि सभा में आने की खबर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पीड़ित परिवारों के साथ पार्टी हर कदम पर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट