P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में शिक्षक की आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद… धर्म विशेष को लेकर...

रीवा में शिक्षक की आपत्तिजनक टिप्पणी से विवाद… धर्म विशेष को लेकर बयान का VIDEO वायरल

क्षेत्र में नाराजगी का माहौल

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा शहर में एक शिक्षक की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि आम रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के दौरान शिक्षक ने धर्म विशेष को लेकर विवादित बयान दिया, जिसके बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया।

गुलाब नगर का मामला
मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले शिक्षक नरेंद्र उपाध्याय, जो शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कसियार, विकासखंड नईगढ़ी में पदस्थ हैं, आम रास्ते पर कथित अवैध निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मीडिया की मौजूदगी में आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान शिक्षक ने कथित रूप से एक धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और मामले में कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

समाजसेवियों ने किया विरोध
समाजसेवी एडवोकेट बी.के. माला ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई शिक्षक इस प्रकार की धार्मिक सोच रखता है, तो इसका असर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों पर भी पड़ सकता है। साथ ही लोगों ने आम रास्ते पर हो रहे निर्माण को लेकर राजस्व विभाग से मौके पर जांच कराने की मांग भी की है।

प्रशासन पर बढ़ा कार्रवाई का दबाव
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट