P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAmethi: धनापुर में चल रही श्री राम कथा में हुआ भगवान का...

Amethi: धनापुर में चल रही श्री राम कथा में हुआ भगवान का विवाह

अमेठी, खबर डिजिटल/ Amethi के धनापुर के पूरे बिसेन स्थित काल बाबा धाम में आयोजित श्री राम कथा में कथा व्यास ने भगवान श्री राम के विवाह की कथा सुनाई। भगवान राम के विवाह पर श्रद्धालुओं ने झांकी निकाली। विवाहोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

अमेठी के धनापुर में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास ने भगवान श्री राम के विवाह का वर्णन किया। भगवान श्री राम के विवाहोत्सव पर झांकी निकालकर भगवान राम के विवाह पर झांकी निकाली गई।

विवाह गानों से पूरा पांडाल गूंज उठा। अयोध्या धाम से आए कथा व्यास पंडित सुभाष पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्री राम के विवाह की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान का विवाह दो आत्माओं का मिलन था। भगवान के विवाह पर निकली मोहक झांकी देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। कथा यजमान अयोध्या प्रसाद मिश्र एवं विमला देवी ने आए हुए लोगों का स्वागत किया ।

कार्यकर्ताओं में अयोध्या प्रसाद मिश्र के साथ आयोजक मंडल में महाकाल सरकार धनापुर एवं क्षेत्र के विशिष्ट लोगों में राजेश मिश्रा, पवन मिश्रा ,चंद्रभान सिंह, ग्राम प्रधान के बी सिंह , कालिका प्रसाद मिश्रा, सूबेदार भगवत प्रसाद मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट