शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ शाजापुर जिला जेल से रविवार दोपहर 12 से 1:00 के बीच एक कैदी दीवार कूद कर फरार हो गया। कैदी के फरार होने की जानकारी लगते ही जेल प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही लाल घाटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस कैदी को तलाशने में जुट गई है।।
क्षेत्र में पुलिस ने की नाकाबंदी
कैदी के फरार होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन हरकत में आया, हालांकि इसकी जानकारी अन्य कैदियों को थी, ये भी पता लगाया जा रहा है, क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी किसी कार्य के दौरान जेल परिसर से फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी।
कैदी का नाम जीवन उर्फ जयराम
लाल गाड़ी थाने पर पदस्थ एसआई हेमंत पटेल का कहना है की जेल के अंदर से कैदी जीवन उर्फ जयराम फरार हुआ है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं और फरार कैदी की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।


