Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशChhatarpur Congres : कांग्रेस कार्यालय पर बिजली बिल बकाया, कुर्की का नोटिस...

Chhatarpur Congres : कांग्रेस कार्यालय पर बिजली बिल बकाया, कुर्की का नोटिस चस्पा

Chhatarpur Congres : मध्यप्रदेश के छतरपुर में विद्युत विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर बकाया बिजली बिल की राशि जमा कराने को लेकर कुर्की एवं मांग पत्र चस्पा किए जाने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यालय पर 10,101 रुपये बकाया होने का नोटिस लगाया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भाजपा का षडयंत्र : कांग्रेस

इस मामले में कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि यह नोटिस कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी के नाम पर चस्पा किया गया है, जबकि उनके बाद लखन पटेल, महाप्रसाद पटेल और वर्तमान में गगन यादव जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में पुराने नाम पर इस तरह की कार्रवाई सवाल खड़े करती है।

कांग्रेस-भाजपा का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छतरपुर नगर पालिका सहित कई स्थानों पर लाखों रुपये की बकाया राशि है, साथ ही भाजपा नेताओं पर भी बकाया होने के आरोप लगाए, लेकिन वहां विद्युत विभाग की नजर नहीं पड़ रही है। वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनय पटेरिया ने कहा कि यदि बिजली बिल बकाया है तो विद्युत विभाग नियम अनुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस कार्रवाई से कोई लेना-देना नहीं है और किसी भी बकायादार के खिलाफ विभाग वैधानिक कदम उठा सकता है।

नोटिस चस्पा का वीडियो वायरल

इधर, इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस कार्यालय पर नोटिस चस्पा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति नोटिस को फाड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

जिले की सियासत गर्म

छतरपुर में कांग्रेस कार्यालय पर बिजली विभाग का बकाया नोटिस चस्पा होने के बाद सियासत गर्मा गई है। एक ओर कांग्रेस ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है, तो वहीं भाजपा ने इसे विभागीय नियमों के तहत की गई कार्रवाई कहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट