P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअंकुरम इंटरनेशनल स्कूल बना HPV टीकाकरण में नंबर वन, 100% बालिकाओं को...

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल बना HPV टीकाकरण में नंबर वन, 100% बालिकाओं को लगाया टीका

अपनी बेटी को HPV टीका लगवाकर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौहान ने उदाहरण पेश किया

राणापुर/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणीत है जिले में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस बघेल के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक जारी है।

इस अभियान में झाबुआ जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इस क्रम में अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ ने विशेष पहल करते हुए जिले का पहला शत-प्रतिशत पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण निजी विद्यालय के रूप में बनकर छात्राओं के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता दी है। विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे एवं निदेशक डॉ चारूलता दवे द्वारा जिला अस्पताल में सिविल सर्जन एवं पूर्व डीआईओ डॉ. राहुल गणावा की उपस्थिति में विद्यालय की समस्त पात्र 14 वर्षीय बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा हेतु HPV वैक्सीन लगवाया गया। झाबुआ जिले में अब तक कुल 1986 बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाया जा चुका है तथा सभी बालिकाएँ सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं।

इसी क्रम में 18 मार्च 2026 को डीआईओ झाबुआ डॉ. जी. एस. चौहान ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री दर्शिका चौहान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीका लगवाकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने परिवार में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर HPV का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य करवाएँ, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी अभिभावकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के जिम्मेदार नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट