P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहर्षोल्लास से मनी ईदुल फितर

हर्षोल्लास से मनी ईदुल फितर

नमाज और दुआओं के साथ मनाई गई ईद, समाज में दिखी एकता

राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/इबादत, सब्र और रहमत के पाक महीने रमजान के समापन के साथ ही शनिवार को राणापुर में ईदुल फितर की खुशियां पूरे शबाब पर नजर आईं। मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सजे-धजे जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से एकता और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जुलूस के रूप में झाबुआ नाका स्थित ईदगाह की ओर रवाना हुए।

ईदगाह पर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती गुलाम साबिर साहब ने ईदुल फितर की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ा गया तथा सलातो सलाम व दुआ की गई। इसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

पर्व को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़े-बुजुर्गों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे भी नए-नए परिधान पहनकर ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर शुभकामनाएं दीं और सीर खुरमा व सेवइयों का आनंद लिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट