MP IAS : आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश से 27 आईएएस अधिकारियों को कई राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए की गई है।
पांच राज्यों में होगी तैनाती
ये अधिकारी असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान होगा।
आचार संहिता लागू
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
27 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
नियुक्त किए गए अधिकारियों में पी नरहरी, वंदना वैद्य, तरुण राठी, श्रीमन शुक्ल, प्रबल सिपाहा और अभिजीत अग्रवाल सहित कुल 27 आईएएस शामिल हैं। इन अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के कारण राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद उनके विभागों का अतिरिक्त प्रभार अन्य अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


