Ujjain Simhastha 2028 Dates : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। महाकुंभ का आयोजन 27 मार्च 2028 से शुरू होकर 27 मई 2028 तक चलेगा। सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों के ऐलान के बाद उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। जानकारी के अुनसार उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ 2028 में 9 अप्रैल से 8 मई 2028 के बीच तीन शाही स्नान और 7 विशेष पर्व स्नान होंगे।
सिंहस्थ 2028 कार्यक्रम
सिंहस्थ अवधि: 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक
शाही स्नान: 9 अप्रैल – 8 मई के दौरान प्रमुख स्नान होंगे।
उज्जैन में होने वाले इस महाकुंभ में करीब 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यह आयोजन 12 साल में एक बार होता है। तारीखों की घोषणा के बाद से प्रशासनिक और धार्मिक स्तर पर तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। सिंहस्थ कुंभ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
खबर अपडेट की जा रही है….


