P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउबले अंडों से हो गए बोर? ट्राय करें ये चिली ऑयल एग्स,...

उबले अंडों से हो गए बोर? ट्राय करें ये चिली ऑयल एग्स, स्वाद लाजवाब

अगर आप रोज एक जैसे उबले अंडे खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor की यह खास रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है. उन्होंने अंडों को एक अलग और दिलचस्प अंदाज में बनाने का तरीका बताया है, जो स्वाद के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर है. यह रेसिपी है चिली ऑयल एग्स की, जिसमें साधारण उबले अंडों को मसालेदार और फ्लेवरफुल ट्विस्ट दिया जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह नाश्ते या हल्के भोजन के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है.

कैसे बनाए एग चिल्ली ऑयल

इस डिश को तैयार करने के लिए सबसे पहले अंडों को उबाल लिया जाता है. उबलने के बाद इनके छिलके उतारकर हल्का सा कट लगा दिया जाता है, ताकि मसाले अंदर तक अच्छी तरह समा जाएं. इसके बाद आता है इसका सबसे खास हिस्सा, यानी चिली ऑयल. चिली ऑयल बनाने के लिए तेल को गर्म किया जाता है और उसमें लाल मिर्च फ्लेक्स, लहसुन और कुछ खास मसाले डाले जाते हैं. जैसे ही ये मसाले तेल में अपना फ्लेवर छोड़ते हैं, एक खुशबूदार और तीखा मिश्रण तैयार हो जाता है. यही तेल इस डिश को खास बनाता है.

अब उबले हुए अंडों को इस तैयार चिली ऑयल में डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है. अंडों के ऊपर यह मसालेदार तेल कोट हो जाता है, जिससे हर बाइट में जबरदस्त स्वाद मिलता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा सोया सॉस या हरा प्याज डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं.

क्या है इसकी खासियत

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बेहद आसान होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. अंडे प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं, जो शरीर को ताकत देने और मसल्स बनाने में मदद करते हैं. वहीं चिली ऑयल इसमें अलग तरह का फ्लेवर जोड़ देता है, जिससे यह साधारण अंडों से कहीं ज्यादा मजेदार बन जाता है. अगर आप फिटनेस पर ध्यान देते हैं या हाई प्रोटीन डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और बार-बार भूख लगने से भी बचाती है. इसके अलावा, यह डिश उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो जल्दी में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं. कम समय में तैयार होने के कारण यह व्यस्त दिनचर्या में भी आसानी से फिट हो जाती है.

यह भी पढ़ें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें- MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना फिर हुआ महंगा! जानें आज आपके शहर में क्या है नया रेट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट