P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में नवमी पर आस्था का सैलाब, माँ काली की भव्य झाँकियों...

कटनी में नवमी पर आस्था का सैलाब, माँ काली की भव्य झाँकियों ने मोहा मन निकले भव्य जवारे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

जालपा देवी मंदिर लखेरा से निकले भव्य जवारे, शहर-ग्रामीण अंचलों में भंडारे और जयकारों से गूंजा माहौल

कटनी–चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर कटनी जिले में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा जिला भक्तिमय रंग में रंग गया।लखेरा स्थित जालपा देवी मंदिर और बड़ी खेर माता मंदिर से निकले भव्य जवारे जुलूस आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय माता दी” के जयकारों के बीच निकले इन जुलूसों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इस दौरान सबसे खास आकर्षण रही माँ काली की जीवंत और भव्य झाँकियां। कलाकारों ने माँ काली का रूप धारण कर खप्पर के साथ रोमांचक और श्रद्धामयी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाना धारण किए भक्तों ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी आस्था प्रकट की।जुलूस मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर माँ के जयकारे लगाते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति और ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।नवमी के इस पावन अवसर पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, भोजन और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गईं।चैत्र नवरात्र नवमी पर निकले इन भव्य जुलूसों ने कटनी जिले की समृद्ध धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत तस्वीर पेश की, जहां हर ओर भक्ति, उल्लास और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट