P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Weather Update: मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम करवट लेने की तैयारी में है। प्रदेश के कई शहरों में में गर्मी और शुष्क मौसम का असर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।

ट्रफ सिस्टम सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं, जिसके चलते कुछ इलाकों में बादल बनने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जो आने वाले बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

आंधी-बारिश का अलर्ट

अगले एक दिन के लिए विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इससे मौसम में अचानक बदलाव महसूस किया जा सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं

तापमान की बात करें तो फिलहाल इसमें कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं आया है। जबलपुर और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.6 से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह सामान्य बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी स्थिर है, हालांकि चंबल और शहडोल संभाग में यह सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया।

नर्मदापुरम सबसे ज्यादा गर्म

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी नर्मदापुरम में देखने को मिली, जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दूसरी ओर पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट