P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP Morning News : पेंशनर्स को बड़ी राहत, टीचर्स हो रहे लामबंद...

MP Morning News : पेंशनर्स को बड़ी राहत, टीचर्स हो रहे लामबंद और अतिथि शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

MP Morning News : मध्यप्रदेश में रविवार, 29 मार्च को राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का दिन रहने वाला है। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर बूथ स्तर पर तैयारियां हैं, वहीं दूसरी ओर मौसम, कानून-व्यवस्था और कर्मचारी आंदोलनों से जुड़ी खबरें भी सुर्खियों में हैं।

मन की बात में शामिल होंगे सीएम मोहन

सबसे पहले बात ‘मन की बात’ कार्यक्रम की करें तो प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेशभर के बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा। इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भोपाल के एक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ इसे सुनेंगे।

गांवों में जाएंगे मंत्री और विधायक

इधर, भाजपा संगठन गांव-गांव पहुंचने की तैयारी में है। 7 से 12 अप्रैल तक मंत्री, विधायक और सांसद प्रदेश की विधानसभा क्षेत्रों के बड़े गांवों में सम्मेलन करेंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

लिफ्ट गिरने के मामले में एफआईआर

वहीं, भोपाल में चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप समिति अध्यक्ष समेत दो लोगों पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को हुए इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।

पेंशनर्स को बड़ी राहत

प्रदेश सरकार ने पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। 1 अप्रैल से पेंशन का निपटारा सेंट्रलाइज्ड सेल के माध्यम से होगा, जिससे कर्मचारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अवैध सिंलेंडर कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई

इधर, खाद्य विभाग ने भोपाल में अवैध गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भोपाल के अलग-अलग इलाकों से 68 सिलेंडर जब्त किए हैं। आरोप है कि कुछ लोग 918 रुपए के सिलेंडर को 2500 रुपए तक में बेच रहे थे।

आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, वहीं तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

अतिथि शिक्षकों का धरना

शिक्षा क्षेत्र में भी हलचल तेज है। प्रदेशभर के करीब डेढ़ लाख शिक्षक संयुक्त मोर्चा बनाकर TET समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने वाले 500 अतिथि शिक्षक 31 मार्च को DPI कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट