P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक,...

​तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, अस्पताल में चल रहा इलाज

तेज रफ्तार का कहर

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/​सिवनी। जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहीवाड़ा में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

​देवदूत बनकर पहुंची डायल 112 की टीम

​हादसे की सूचना मिलते ही बंडोल थाना की डायल 112 टीम ने बिना समय गवाए मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचे पायलट विकास शर्मा और सैनिक रामदास बंजारा ने घायल युवक की नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल उसे वाहन में लिटाया और बिना देरी किए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो अधिक रक्तस्राव के कारण युवक की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

​तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर अपना नियंत्रण खो बैठा और सीधे डिवाइडर से जा भिड़ा। फिलहाल घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
​पुलिस की सक्रियता की सराहना
​बंडोल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने डायल 112 की टीम की सजगता और मानवीय दृष्टिकोण की जमकर प्रशंसा की है। ड्यूटी पर तैनात जवानों की इस कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आपातकालीन सेवाएं जिले के आम जनमानस के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट