MP BJP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी मंत्रियों की जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर अब मंत्री आम लोगों की समस्याएं सुबह के समय सुनेंगे।
समय में हुआ बदलाव
पहले मंत्री दोपहर 3 बजे तक पार्टी कार्यालय में बैठते थे, लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत 1 अप्रैल से मंत्री सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान आम नागरिकों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
हर दिन दो मंत्री रहेंगे मौजूद
नई व्यवस्था के अनुसार अप्रैल महीने में लगभग हर दिन दो मंत्री बीजेपी कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही संगठन का एक पदाधिकारी भी मौजूद रहेगा, जो समस्याओं के समाधान में सहयोग करेगा।
छुट्टियों का भी रखा गया ध्यान
अप्रैल महीने में रविवार और शनिवार के अलावा कुछ प्रमुख अवकाश जैसे अंबेडकर जयंती और अन्य त्योहारों के दिन जनसुनवाई नहीं होगी।
अप्रैल में मंत्रियों की बैठक व्यवस्था सूची
1 अप्रैल: मंत्री विश्वास सारंग और लखन पटेल
2 अप्रैल: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी
3 अप्रैल: मंत्री विजय शाह और नरेंद्र शिवाजी पटेल
7 अप्रैल: मंत्री राकेश सिंह और दिलीप अहिरवार
8 अप्रैल: मंत्री उदय प्रताप सिंह और दिलीप जायसवाल
9 अप्रैल: मंत्री करण सिंह वर्मा
10 अप्रैल: मंत्री संपत्तिया उइके
13 अप्रैल: उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और नारायण सिंह पंवार
15 अप्रैल: मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और निर्मला भूरिया
16 अप्रैल: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
17 अप्रैल: मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा
21 अप्रैल: मंत्री एदल सिंह कंसाना
22 अप्रैल: मंत्री राकेश शुक्ला
23 अप्रैल: मंत्री चैतन्य कश्यप
24 अप्रैल: मंत्री इंदर सिंह परमार
27 अप्रैल: मंत्री नागर सिंह चौहान
28 अप्रैल: मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
29 अप्रैल: मंत्री धर्मेंद्र लोधी
30 अप्रैल: मंत्री कृष्णा गौर


